| रांची |
28 अगस्त से शुरू हो रहे दिलीप ट्रॉफी के लिए घोषित पूर्वी क्षेत्र की टीम में झारखंड के छह क्रिकेटरों को जगह मिली है। ये संभवतः पहली बार है कि पूर्वी क्षेत्र की 15 सदस्यीय टीम में झारखंड के छह खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। पूर्वी क्षेत्र की टीम में झारखंड के ईशान किशन को कप्तानी सौंपी गई है। ईशान के अलावा विराट सिंह, मनीषी, कुमार कुशाग्र, शरणदीप सिंह और कुमार उत्कर्ष को भी टीम में जगह मिली है। टीम के कोच की भूमिका में झारखंड के रतन कुमार होंगे। शुक्रवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के संयोजकत्व में चयनकर्ताओं ने टीम का चयन किया। इस दौरान संयोजक सौरभ तिवारी भी मौजूद रहे। छह क्रिकेटरों के चयन पर JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय समेत कई पदाधिकारियों ने बधाईयां और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।









