रांची/खूंटी
टीम sportsjharkhand.com
|
हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के संयुक्त तत्वाधान में खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बिरसा कॉलेज कैंपस में 19 से 26 मार्च तक आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं जूनियर पुरुष पूर्वी क्षेत्र हॉकी चैंपियनशिप 2023 के आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन 26 मार्च को तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए महिला वर्ग का सुबह हॉकी एसोसिएशन ऑफ उड़ीसा और हॉकी बिहार के बीच खेला गया। जिसमें उड़ीसा की टीम 10-0 गोल से मैच जीत कर कांस्य पदक जीता है। ओड़िसा टीम की सुप्रिया कुजुर को प्लेयर ऑफ द अवार्ड का पुरुस्कार दिया गया।
पुरुष वर्ग का हॉकी बंगाल और हॉकी बिहार के बीच खेला गया, जिसमें बिहार टीम 3-1से विजय हासिल की, बिहार टीम के अमन कुमार को प्लेयर ऑफ द अवार्ड का पुरुस्कार दिया गया।
फाइनल मैच महिला वर्ग का हॉकी झारखंड और हॉकी मिजोरम के बीच हुआ मैदानी खेल के दोनो ही टीम दो दो गोल की बराबरी पर रही और पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड टीम 2-1से मैच जीत कर चैंपियन बनी। झारखंड टीम के गोलकीपर अनुपम होरो को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग का फाइनल हॉकी झारखंड और हॉकी एसोवियन ऑफ उड़ीसा के बीच खेला गया। जिसमें झारखंड टीम 3-1 से मैच जीतकर चैंपियन बना, झारखंड टीम के दीपक सोरेंग को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
आज के फाइनल मैच सह समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड सरकार के माननीय खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को मेडल देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच में ओलंपियन निक्की प्रधान और सलीमा टेटे भी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।