रांची/खूंटी
टीम sportsjharkhand.com
|
खूंटी में हॉकी झारखंड द्वारा 19 से 26 मार्च 2023 तक आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं पुरुष ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आज एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बिरसा कॉलेज कैंपस खूंटी में आगाज किया गया।
उद्घाटन मैच झारखंड और बिहार के बीच खेला गया। जिसमें मेंजबान झारखंड ने हॉकी बिहार को 11- 0 से पराजित कर मैच को जीत लिया। झारखंड टीम की कप्तान एडलिन बागे को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
हॉकी मिजोरम ने हॉकी बंगाल को 18- 0 से किया पराजित
वहीं दूसरा मुकाबला हॉकी मिजोरम और हॉकी बंगाल के बीच खेला गया। जिसमें हॉकी मिजोरम ने बंगाल को 18 – 0 से पराजित किया। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच मिजोरम टीम की कप्तान लालथनलुआंगी को दिया गया।