| रांची/सिमडेगा
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी सिमडेगा का अभियान छुपा ना रह जाए एक भी प्रतिभावान के तहत हॉकी सिमडेगा द्वारा आयोजित होने वाले हॉकी सिमडेगा जिला स्तरीय सब जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाको के खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए आज (सोमवार) को हॉकी सिमडेगा के द्वारा जलडेगा प्रखंड के जयंती उच्च विद्यालय गंगुटोली के खेल मैदान में और जंगलों के बीच बसे टांगिया खेल मैदान में चयन ट्रायल आयोजित की गई। दोनों ही स्थलों में काफी संख्या में खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे।
दोनों ही स्थलों से 22-22 सदस्यों वाली एक एक महिला और एक एक पुरुष हॉकी टीम का गठन किया गया, जो सिमडेगा जिला स्तर पर आयोजित हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेगी।







