Friday, November 20, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home CCC चुनाव 2025

CCC के बाई लॉज और इलेक्शन प्रोसीजर के प्रतिकूल जाकर JMM प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय का नामांकन इलेक्शन कमिटी ने ठहराया वैध

इलेक्शन कमिटी ने कहा - किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई, इसलिए नामांकन पत्र स्वीकारा

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
15-09-2025 @ 03:05 PM
in CCC चुनाव 2025
0 0
A A
0
JSCA की CCC की एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल बॉडी मीटिंग बुला संस्था के बायलॉज में संशोधन कराने में जुटी गवर्निंग कमिटी, खुद का कार्यकाल एक साल से बढ़ाकर दो साल करने की तैयारी
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) के द्विवार्षिक चुनाव में कंपनी के बाई लॉज और इलेक्शन प्रोसीजर की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। संस्था के नियमों/परिणामों के खिलाफ जाकर इलेक्शन कमिटी ने राज्य में सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रवक्ता सह डायरेक्टर पद के प्रत्याशी मनोज कुमार पांडेय के नामांकन पत्र को वैध ठहराया गया जबकि नियमानुसार उनका (मनोज कुमार पांडेय) नामांकन रद्द किया जाना चाहिए था। CCC के बाई लॉज के सेक्शन 37(vii) (d) और इलेक्शन प्रोसीजर के क्लॉज़ 3(c) (d) के अनुसार

37(vii) A person shall not be eligible for appointment or shall be disqualified from being director if he or she:

(a)…

(b)…

(c)…

(d) is a Minister or Member of Parliament or Member of Legislative Assembly/Legislative Council of any state or holds any office or Post (nominated or elected) in political party.

CCC के बाई लॉज और इलेक्शन प्रोसीजर के प्रतिकूल जाकर JMM प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय का नामांकन इलेक्शन कमिटी ने ठहराया वैध
अयोग्यता से जुड़ा क्लॉज

साफ है कि मंत्री, सांसद, विधायक/विधान परिषद सदस्य और किसी राजनीतिक दल के पदाधिकारी या ऑफिस होल्ड करनेवाला कोई भी व्यक्ति CCC का डायरेक्टर चुने जाने के अयोग्य हैं।

उपरोक्त नियम को ताक पर रखकर राज्य में सत्ताधारी राजनीतिक दल JMM के प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय का नामांकन इलेक्शन कमिटी ने कैसे स्वीकार कर लिया गया ? जबकि इलेक्शन प्रोसीजर का क्लॉज 4.2 (b) के अनुसार इलेक्शन कमिटी की ये जिम्मेवारी थी कि वो प्रत्याशी, प्रोपोजर और सेकेंडर की पात्रता की जांच करें लेकिन इलेक्शन कमिटी ने ऐसा नहीं किया। इलेक्शन प्रोसीजर का क्लॉज 4.2 (b)

4.2 Scrutiny of Nomination

(a) Nomination shall scrutinized on the date and time notified in the election program. The Election Committee shall verify.

(b) eligibility of candidate, proposer and seconder.

CCC के बाई लॉज और इलेक्शन प्रोसीजर के प्रतिकूल जाकर JMM प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय का नामांकन इलेक्शन कमिटी ने ठहराया वैध
देखें लाल घेरे के अंदर ब्लू घेरा

इस विषय पर 

ने बात कि तो इलेक्शन कमिटी के प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने कहा

“स्क्रूटनी के दौरान किसी भी प्रत्याशी, प्रोपोजर, सेकेंडर या मतदाता ने किसी अन्य प्रत्याशी के खिलाफ भी कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई, ना ही इस विषय पर अब तक कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है”

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान इलेक्शन कमिटी को ही प्रत्याशी, प्रोपोजर और सेकेंडर की पात्रता की जांच करने के सवाल पर अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि

“बगैर आपत्ति के हमें कैसे जानकारी होगी कि कौन सा प्रत्याशी किस राजनीतिक दल का पदाधिकारी या ऑफिस होल्ड करता है”

 

JMM प्रवक्ता हैं मनोज कुमार पांडेय

दिनांक 5 मई 2025 को JMM के कार्यालय आदेश संख्या JMM/001/F-54/2025-26 के पहले पन्ने के क्रमांक 23 पर मनोज कुमार पांडेय का नाम और पद दर्ज है।

CCC के बाई लॉज और इलेक्शन प्रोसीजर के प्रतिकूल जाकर JMM प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय का नामांकन इलेक्शन कमिटी ने ठहराया वैध
मनोज कुमार पांडेय (फाइल फोटो)
CCC के बाई लॉज और इलेक्शन प्रोसीजर के प्रतिकूल जाकर JMM प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय का नामांकन इलेक्शन कमिटी ने ठहराया वैध
JMM लेटर हेड पर लाल घेरे में मनोज कुमार पांडेय का पद और नाम
Tags: cccCountry Cricket ClubElectionJharkhandJMMJSCAManoj Kumar Pandey
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
टीम भानु ने JMM प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय मामले में इलेक्शन कमिटी के पास दर्ज कराई शिकायत, नामांकन रद्द करने की मांग

टीम भानु ने JMM प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय मामले में इलेक्शन कमिटी के पास दर्ज कराई शिकायत, नामांकन रद्द करने की मांग

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In