Thursday, November 19, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home असंवेदनशीलता की हद

बेहतर चिकित्सा के अभाव में गोड्डा के उभरते पहलवान पवन कुमार यादव की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, जिला से लेकर खेल निदेशालय तक कागजों पर होती रही मदद की खानापूर्ति

गोड्डा DC जिशान कमर स्वयं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष, लेकिन नहीं कर पाए मदद

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
25-02-2025 @ 12:45 PM
in असंवेदनशीलता की हद
0 0
A A
0
बेहतर चिकित्सा के अभाव में गोड्डा के उभरते पहलवान पवन कुमार यादव की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, जिला से लेकर खेल निदेशालय तक कागजों पर होती रही मदद की खानापूर्ति
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

सरकारी मदद और साथियों से मदद की आस लिए गोड्डा जिले के उभरते पहलवान पवन कुमार यादव ने RIMS में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह 6.30 बजे आखिरी सांस ली। बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पवन के परिजनों ने जिला खेल पदाधिकारी, उपायुक्त और खेल निदेशालय तक गुहार लगाई लेकिन कागजों पर मदद दौड़ती रही और पवन की सांसें थम गई। पलामू के पिपरा में दिसंबर माह में 25वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल के 61 किलोग्राम वर्ग में पवन ने कांस्य पदक जीता था। इसके बाद 30 जनवरी को अभ्यास के दौरान पवन कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, पता चला की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। स्थानीय स्तर पर इलाज शुरू हुआ लेकिन स्थिति में सुधार न होता देख 15 फरवरी को रिम्स में भर्ती कराया गया था। इस दौरान परिजनो ने जिला खेल पदाधिकारी, उपायुक्त और खेल निदेशालय तक मदद की गुहार लगाई लेकिन “टेंडर युग” में अधिकारियों से जनसेवा की आस बेमानी है।

“परिजनों ने मदद की गुहार तो सभी जगह लगाई लेकिन दुर्भाग्य की कोई मदद को आगे नहीं आया”

नवीन कुमार (दिवंगत पवन के जीजाजी)

 

गोड्डा DC स्वयं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष, लेकिन नहीं कर पाए मदद

ये महज संयोग है कि गोड्डा के उपायुक्त जिशान कमर झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं। जिशान कमर ने ना तो उपायुक्त के रूप में ना ही कुश्ती संघ के अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। जिशान कमर में संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया होता तो परिस्थितियां कुछ अलग हो सकती थीं। (इस मसले पर जिशान कमर का पक्ष भी मांगा गया है, खबर लिखने तक पक्ष नहीं आया है)

“मैंने मदद की गुहार संबधी दस्तावेज खेल निदेशालय को भेज दिए थे। कुछ और दस्तावेजों की मांग की गई है। दस्तावेज उपलब्ध कराते ही मदद हो जाएगी”

प्राण महतो, जिला खेल पदाधिकारी गोड्डा

(असंवेदनशीलता ऐसी की जिसे मदद करनी थी उसे हमने बताया कि पवन अब नहीं रहा, तब DSO को जानकारी हुई)

Tags: असंवेदनशीलता की हदउपायुक्त गोड्डाकुश्तीगोड्डाझारखंड कुश्ती संघपवन कुमार यादवपहलवान
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
दर्जनों हरे पेड़ काटे जाने संबंधी खबर छपने के बाद सच को छुपाने में जुटा JSSPS प्रबंधन, शूटिंग रेंज से कटे हुए दो पेड़ कर दिए गए “तड़ीपार”, ठूंठों को काटकर मिटाया जा रहा साक्ष्य

दर्जनों हरे पेड़ काटे जाने संबंधी खबर छपने के बाद सच को छुपाने में जुटा JSSPS प्रबंधन, शूटिंग रेंज से कटे हुए दो पेड़ कर दिए गए "तड़ीपार", ठूंठों को काटकर मिटाया जा रहा साक्ष्य

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In