| रांची/गिरिडीह |
गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ (GDCA) में नाटकीय ढंग से पूर्व सचिव रमेश कुमार यादव के इस्तीफे के बाद अध्यक्ष की अनुशंसा पर संतोष तिवारी को सचिव बनाए जाने की खबरों के बाद गिरिडीह में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। GDCA के कई पदाधिकारी और सदस्यों ने 5 जुलाई को बैठक कर पूर्व सचिव रमेश कुमार यादव के इस्तीफे के बाद बैठक आयोजित कर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) से GDCA के नियमानुसार नए सचिव की नियुक्ति का आग्रह किया है। GDCA की बैठक में दो उपाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव समेत कई सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के बाद इस निमित्त संयुक्त सचिव रेयान खान ने 6 जुलाई को ईमेल और पत्र द्वारा JSCA सचिव को आग्रह पत्र दिया है। दूसरी ओर JSCA के सचिव देवाशीष भट्टाचार्य ने इस तरह के ईमेल और पत्र मिलने से साफ तौर पर इनकार किया है।
क्या कहता है GDCA का संविधान
GDCA के संविधान के क्लॉज 12 VACANCY में साफ साफ लिखा है
“Any vacancy arising out during the term of the office shall be filled in by election by the General Body at a meeting by simple majority.”


साफ है कि संस्था में अगर कोई भी जगह रिक्त होता है तो उसे आम सभा की बैठक के दौरान साधारण बहुमत से ही भरा जाएगा। फिर GDCA के अध्यक्ष ने किस हैसियत से JSCA को पत्र लिखकर संतोष तिवारी को सचिव बनाने का आग्रह किया। अब ये जांच का विषय है कि अध्यक्ष ने किसके कहने पर संविधान से परे जाकर JSCA को पत्र लिखा।
इधर GDCA पर थोपे गए सचिव संतोष तिवारी 6 जुलाई को JSCA में दिखे


इस बीच GDCA पर थोपे गए नवनियुक्त सचिव संतोष तिवारी 6 जुलाई (ब्लड डोनेशन कैंप के दिन) को दलबल के साथ JSCA पहुंचे। संतोष तिवारी के साथ टूर्नामेंट ऑर्गनाइजिंग कमिटी के चेयरमैन अविनाश यादव, सेलेक्टर आलोक रंजन और रूपेश रजक मौजूद थे। इस दौरान संतोष तिवारी ने JSCA के कुछ पदाधिकारियों से औपचारिक व अनौपचारिक मुलाकात भी की।







