| रांची |
तीसरी खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला आर्चरी प्रतियोगिता के रिकर्व में सीनियर तीरंदाज दीप्ति कुमारी ने खिताबी मुकाबले में मधु वेदवान को 6-0 से हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दीप्ति कुमारी जोन्हा बिरसा मुंडा तीरंदाजी सेंटर में प्रैक्टिस करती है और फ़िलहाल RSPB से खेलती है। स्वर्ण पदक जीतने पर दीप्ति कुमारी को झारखंड तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।







