| बोकारो/रांची |
आगामी 5 अक्टूबर 2024 को एंजेला आर्चरी सेंटर बोकारो की ओर से मोबाइल का नशा छोड़ो, मैदान की ओर चलो अभियान के तहत कई पूर्व स्टार खिलाड़ी प्रदर्शनी फुटबॉल मैच खेलते हुए नजर आएंगे। बाईचुंग भूटिया, जो पाल अंचुरी, धनराज पिल्लै, मंगल सिंह चांपिया, मंजित सिंह, अब्दुल खालिद, बासुदेव मंडल, अनुप मिंज, नितिन प्रधान, प्रवीण सिंह, खबजीत खोटेल, लोलेन्द्र सिंह, वैकाक सिंह, समसी रजा, तौसीफ जमाल, सतीश भारती, मोहम्मद रहीम नबी, जयदीप सरकार, दिनेश कुमार, संदीप दास व अजय सिंह जैसे खिलाड़ी इस नेक मुहिम का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्रम का मुख्य मकसद बच्चों को मोबाइल से दूर रखते हुए मैदानी खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है, जिससे बच्चों का तन मन स्वस्थ रहे। उक्त जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एंजेला सिंह, अजय सिंह, बंकिम सिंह, अज़ीम अंसारी, राम बिनोद सिंह, मनोज चौधरी व सुशील कुमार ने दी।







