रांची |
कनाडा में खेली जा रही वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में झारखंड पुलिस में कार्यरत संतोष कुमार बोबेंगा ने 2 स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड पुलिस के साथ भारतीय पुलिस का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। संतोष कुमार बोबेंगा ने बॉडी बिल्डिंग की स्पर्धा में दोनों स्वर्ण पदक जीते हैं। पता हो कि कनाडा के विन्नीपेग शहर में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023 का आयोजन 28 जुलाई से 6 अगस्त तक हो रहा है। सिपाही संतोष कुमार बोबेंगा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (SISF) में कार्यरत हैं और वर्तमान में बोकारो में पदस्थापित हैं। संतोष की उपलब्धि पर उनके सहकर्मी गौरवान्वित हैं। पदक जीतने के बाद संतोष शुक्रवार की सुबह 10 बजे रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे, जहां उनके साथी व खेलप्रेमी भव्य स्वागत करेंगे।