| रांची टीम sportsjharkhand.com |
मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल बालक एवम बालिका प्रतियोगिता का आगाज 29 सितंबर से हो जाएगा। क्रमवार पंचायत, प्रखंड, जिला, जोनल व राज्य स्तर पर आयोजित होनेवाली प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। प्रखंड स्तर पर भाग लेनेवाले सभी खिलाड़ियों को निदेशालय की ओर से टी शर्ट और जिला व राज्य स्तर पर भाग लेनेवाले सभी खिलाड़ियों को जर्सी सेट अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक सिर्फ प्रतियोगिता के आयोजन में 3.58 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। इसके अलावा निदेशालय के स्तर से टी शर्ट, जर्सी सेट, खेल सामग्री, ट्रॉफी आदि के मद में भी करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे।


प्रतियोगिता के आगाज में मात्र 35 दिन शेष लेकिन टेंडर अभी तक जारी नहीं हुआ
प्रतियोगिता शुरू होने में 35 दिन शेष हैं लेकिन निदेशालय की ओर से टी शर्ट व जर्सी सेट की खरीदारी के लिए अब तक टेंडर नहीं निकाला गया है। टेंडर निकाले जाने से पहले अभी किस साइज का कितना टी शर्ट व जर्सी सेट खरीदा जाना है इसकी सूची भी निदेशालय को अब तक जिला की ओर से उपलब्ध नहीं कराई गई है। न ही अभी तक निदेशालय की ओर से कोई पत्राचार ही हुआ है। पता हो कि पिछली बार आयोजित मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता में दिए जानेवाले टी शर्ट अभी भी कई जिलों के गोदाम में पड़े पड़े सड़ने का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि क्वालिटी इतनी खराब थी कि महिला खिलाड़ियों ने टी शर्ट लेने से इंकार कर दिया था।







