| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
CCL अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में हुआ था। जिसका समापन गुरुवार को किया गया। 14 नवंबर से 16 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में ओपन सिंगल्स, ओपन डबल्स, टीम चैंपियनशिप,वेटरन सिंगल्स, वेटरन डबल्स प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई। प्रतियोगिता के टेबल टेनिस स्पर्धा में वोमेन्स ओपन सिंगल्स में एन. के. एरिया के संयमी निधि ने विजेता का खिताब जीता। तो वहीं उवविजेता सीसीएल हैडक्वाटर रांची की नीलू कुमारी रही। जबकि बैडमिंटन स्पर्धा में टीम चैंपियनशिप वोमेन्स का खिताब सीसीएल हेड क्वार्टर रांची की टीम ने जीता है।
परिणाम इस प्रकार है….




समापन के मौके पर सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। डीपी सीसीएल ने विजेताओं को बधाई दी और बाकी प्रतिभागियों को अभ्यास जारी रखने और खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। अशोक कुमार, च.प्रबंधक (कार्मिक)/टीएस से डीपी, श्रीमती केया मुखर्जी, च.प्रबंधक (कार्मिक-कल्याण), मनोज टुडू, वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक-कल्याण); श्री पुष्पक लाला, वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक-आईआर), आदिल हुसैन, प्रबंधक (खेल), अविराज शेखर, प्रबंधक (कार्मिक-कल्याण) अभिलाष सिंह, प्रबंधक (कार्मिक-डीपी सचिवालय), अजय मुकुल टोप्पो, प्रबंधक (कार्मिक-जेएसएसपीएस)श्रीमती पुष्पा हस्सा प्रबंधक (कार्मिक-जेएसएसपीएस) और आशीष सिरिल कच्छप, उप प्रबंधक (कार्मिक-कल्याण) उपस्थित थे। आयोजन का अंतिम दिन. कार्यक्रम के समापन समारोह का संचालन सीसीएल मुख्यालय के खेल प्रकोष्ठ आर.के.पाठक ने किया।







