Sunday, November 22, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Sports News

JSCA के नींव के पत्थरों से साक्षात्कार, स्याह होते वर्तमान को सुनहरे अतीत से सीखने की जरूरत

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
03-09-2024 @ 11:41 AM
in Sports News
0 0
A A
0
JSCA के नींव के पत्थरों से साक्षात्कार, स्याह होते वर्तमान को सुनहरे अतीत से सीखने की जरूरत
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

सुनील कुमार सिंह (पूर्व क्रिकेट प्रशासक)

राज्य में क्रिकेट खेल संचालन की जिम्मेवारी झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की है। यह बिहार क्रिकेट संघ 1935 का बदला हुआ नाम है जो झारखंड सरकार के निबंधन विभाग से सोसायटी एक्ट में रजिस्टर्ड है। आज जिन लोगों के कधों पर JSCA के संचालन की जिम्मेवारी है उनके आचार-व्यवहार से आजीवन सदस्यों, क्रिकेट प्रेमियों में घोर नाराजगी देखी जा रही है। इसी कड़ी में मैंने (सुनील कुमार सिंह) संस्था के तीन सबसे बुजुर्ग आजीवन सदस्यों से जब बात की तो उनके जज्बे और हौसले को देखकर बहुत आश्चर्यचकित हुआ। काश ये जज्बा और हौसला वर्तमान नेतृत्व के पास भी होता

सोमनाथ सेन (जमशेदपुर)

JSCA के मेम्बर्स लिस्ट में दर्ज सोमनाथ सेन की जन्म तिथि 14/05/1934 है यानी सोमनाथ सेन जी 91वे वर्ष में प्रवेश कर गए हैं और संस्था के सबसे बुजुर्ग सदस्य हैं। JSCA (पूर्व में BCA) के 1935 में गठन होने से पहले सोमनाथ सेन जी का जन्म हुआ। सोमनाथ सेन JSCA की बैठकों में लगातार शामिल होते रहे हैं। उम्र की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है लेकिन जैसे ही मैने उन्हे बताया गया कि JSCA की AGM 8 सितम्बर 2024 को प्रस्तावित है तो तुरंत जाने की हामी भर दी। एक शर्त के साथ कि कोई सदस्य उन्हें अपने साथ ले जाए। ऐसे लोगों से जेएससीए के आजीवन सदस्यों को प्रेरणा लेनी चाहिए। जब मैंने जमशेदपुर आकर उनसे मिलने की बात की तो कहने लगे आपका रहना, खाना मेरे घर में ही होगा।

 

मानू दास ( रांची)

इनका जन्म 23/05/1937 को जन्मे 88वें वसंत का लुत्फ उठा रहे मानू दास ने बताया कि वास्तविक उम्र 90 वर्ष हो गई है। मानू दास यूनिवर्सिटी के स्तर पर क्रिकेट, फुटबाल और वॉलीबॉल के शानदार खिलाड़ी रहे। वर्षों तक रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) और JSCA की विभिन्न कमिटी का हिस्सा रहे। जिला व राज्यस्तरीय मैचों के दौरान अम्पायरिंग भी की। मानू दास आज अपनी बेटी के साथ पुणे में रह रहे हैं। जब इनसे बात की गई कि तो बहुत खुश हुए और क्रॉस वेरिफाई किया कि RDCA की AGM है या JSCA की। संतुष्ट होते ही रांची के सान्याल बंधु और उस ज़माने के क्रिकेट और क्रिकेटरों की चर्चा करने लगे। JSCA सदस्य राजेश शर्मा रोमी, उनके चाचा और पिताजी के विषय में जानकारी ली। मेरे कार्यकाल के दौरान क्रिकेट की गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा की। JSCA के AGM में आने के विषय में असमर्थता जताई और बताया कि पुणे से रात में एक ही फ्लाइट है रांची के लिए और उम्र के इस पड़ाव में अकेले ट्रैवल करने की हिम्मत नहीं। दिन में फ्लाइट होती तो आने के बारे में विचार जरूर करता। 

 

कानू एस चक्रवर्ती (जमशेदपुर)

कानू एस चक्रवर्ती जन्म 24/07/1938 को हुआ अर्थात 87वें वर्ष में हैं। इन्होंने सभी फार्मेट में स्कूल क्रिकेट खेले हैं यानी बिहार, पूर्वी क्षेत्र और इन्डियन स्कूल। यूनिवर्सिटी के लिए भी क्रिकेट खेला। 21 रणजी ट्रॉफी मैच में बिहार का प्रतिनिधित्व भी किया और बताया कि उस समय इस्टर्न प्रोविंस (ईस्ट जोन) में चार टीमें ही खेला करती थी, बिहार, बंगाल, असम और उड़ीसा। इस कारण साल में कम मैचें खेलने को मिलते थे। कानू चक्रवर्ती जी राज्य क्रिकेट में कई वर्षों तक चयनकर्ता/कोच रहे और राज्य संघ द्वारा दी गई अन्य जिम्मेवारियों का भी बखूबी निर्वहन किया। बातचीत के क्रम में पता चला कि इनकी तबीयत आजकल ठीक नहीं रह रही है और पांवों में काफी दर्द रहता है। अभी हाल-हाल तक स्कूल आफ़ क्रिकेट जो सर्किट हाउस, जमशेदपुर के पास है उसमें बच्चों को प्रशिक्षण देने जा रहे थे। आजकल घर पर ही हैं। मैंने जमशेदपुर आने पर उनसे मिलने का आश्वासन दिया।

आज इन तीनों शख्शियत के विषय में जिक्र इसलिए कर रहा हूं कि अभिभावक तुल्य इन बुजुर्ग सदस्यों के विषय में नए सदस्यों को जानना चाहिए। पुराने जमाने के लोग खेल में गहरी रुचि और जुनून के कारण खेल संघों से जुड़ते थे और इसका लाभ संघों को भी मिलता था। आज की स्थिति जुदा जुदा है अब सदस्य परिजन या मित्र बनते हैं और खेल का बंटाधार करने को ये काफी है। उपरोक्त तीन अभिभावकों समेत कितने ही सदस्यों ने इस खेल को खेलने और इसके उत्थान के लिए जिंदगी समर्पित कर दिया तब जाकर आज का  “झारखंड राज्य क्रिकेट संघ” बना है।

आज जब संघ के पदाधिकारी आपस में उलझते हैं और मुद्दों से भटकते हैं तो सबसे ज्यादा तकलीफ इन सदस्यों को होती है।
BCCI अपने सभी पुराने रिटायर्ड खिलाड़ियों को 25 या उससे अधिक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने पर पेंशन का लाभ दे रही है। बहुत सारे राज्य क्रिकेट संघ उस पेंशन योजना से लाभान्वित नहीं हो रहे अपने राज्य के अन्य खिलाड़ियों को पेंशन योजना से जोड़ रहे हैं। ऐसे में JSCA के पदाधिकारियों और आजीवन सदस्यों को भी इस विषय में गहराई से सोचना चाहिए कि वे अपने राज्य में इसे कैसे लागू करें ? जब इन बुजुर्ग रिटायर्ड खिलाड़ियों के विषय में विस्तार से विचार किया जाएगा तभी इनका दर्द समझ में आएगा। इसके साथ ही क्रिकेट संघ में कार्यरत अंपायर, कर्मचारी और अन्य सेवाओं में लगे स्कोरर, सपोर्ट स्टाफ, अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी समय-समय पर विचार होना चाहिए।

 

(खबर के लेखक सुनील कुमार सिंह लंबे समय तक पूर्व सचिव RDCA सह आजीवन सदस्य JSCA रहे हैं। क्रिकेटर और क्रिकेट प्रशासक के रूप में उनका लंबा अनुभव रहा है)

Tags: AGMJharkhand State Cricket AssociationJSCA
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
झारखंड उच्च न्यायालय ने गढ़वा जिला क्रिकेट संघ पर पंकज चौधरी की दावेदारी पर राज्य के निबंधन महानिरीक्षक को चार सप्ताह में निर्णय लेने का दिया आदेश

झारखंड उच्च न्यायालय ने गढ़वा जिला क्रिकेट संघ पर पंकज चौधरी की दावेदारी पर राज्य के निबंधन महानिरीक्षक को चार सप्ताह में निर्णय लेने का दिया आदेश

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In