sportsjharkhand.com टीम
रांची
क्या यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों की सच्चाई को नेता-खेल प्रशासक-दलाल-पुलिस की चांडाल चौकड़ी नोटों के बंडल से झुठला देती है। मार्च-अप्रैल 2015 का एक और संसानीखेक वीडियो sportsjharkhand.com के हाथ लगा है जो इस गंदी पर सच्ची सच्चाई को बयां कर रहा है, एक काला सच जो समाज के मुंह पर कालिख की तरह पूता गया है। ये वीडियो यौन शोषण के आरोप में जेल की हवा खा रहे संजय शर्मा के पाप को ढंकने में बड़े भाई प्रभात शर्मा के कुकर्मों को भी बयां कर रहे हैं।
पता हो कि मार्च-अप्रैल 2015 में बोकारो की मोना (बदला हुआ नाम) ने संजय शर्मा पर यौन शोषण का आरोप लगा प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया था। लेकिन बड़े भाई ने मामले को मैनेज करने के लिए बोकारो के पूर्व विधायक के चेले-चपाटों की सेवाएं ली। मामला 50 हज़ार रुपये में तय हुआ। विधायक जी के आवास में विधायक जी के चट्टे-बट्टों को पेशगी के तौर पर 30 हज़ार रुपये देते हुए एक वीडियो वायरल हो है।
2 मिनट 50 सेकंड के इस वीडियो में प्रभात शर्मा अपने दो गुर्गों के साथ विधायक आवास में जाते हुए दिख रहे है। प्रभात शर्मा 30 हज़ार रुपये देते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रभात शर्मा इस दौरान पुरे मामले को निपटाने का बार-बार आग्रह करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो देखने से साफ़ है कि ये प्रभात शर्मा के गुर्गों ने बनाया है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद ये प्रमाणित हो गया है कि संजय शर्मा के प्रत्येक पाप को धोने में प्रभात शर्मा ने भी कुकर्मों का सहारा लिया। संजय शर्मा को तो JOA और TFI ने निलंबित कर दिया है, देखना होगा कि प्रभात शर्मा पर कब कार्रवाई होती है।







