| रांची/देवघर |
देवघर के कुमैठा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आगामी 5 से 7 अक्टूबर तक होनेवाली 17वीं राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। स्थगित करने का कारण भारी बारिश को बताया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में U 14,U 16,U 18 और U 20 वर्ग के बालक बालिकाओं के इवेंट होने थे। दरअसल राज्य के बच्चों को मिट्टी के ट्रैक पर दौड़ाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन बारिश ने मिट्टी के ट्रैक को बनने से पहले ही “व्हाइटवॉश्ड” कर दिया। सोमवार की रात झारखंड एथलेटिक्स संघ और आयोजक देवघर एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों के बीच लगभग 8 बजे जूम के जरिए हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया है। खिलाड़ियों को शायद मंगलवार को आधिकारिक रूप से बताया जाएगा।









