sportsjharkhand.com टीम
खूंटी/रांची
सरकार और उसके अधिकारी जनोपयोगी योजनाओं के प्रति आमलोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए खिलाड़ियों का जमकर उपयोग कर रहे हैं। चाहे वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग हो या स्वच्छ भारत मिशन हो। खूंटी नगर पंचायत ने एकीकृत बिहार-झारखंड की ओर से हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व करनेवाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी, प्रशिक्षक और प्रशासक सावित्री पूर्ती को स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए अपना ब्रांड अम्बेसडर बनाया है। हाल ही में सम्पन स्वच्छता सर्वे में पिछड़ने के बाद खूंटी नगर पंचायत ने उपायुक्त के निर्देश पर सावित्री को अपना अम्बेसडर बनाया है। शुक्रवार को नगर पंचायत खूंटी के कार्यपालक पदाधिकारी ने इससे संबंधित पत्र सावित्री पूर्ती को सौंपा।
धौनी, सिलवानुस, दीपिका, असुंता, सौरभ भी बने हैं ब्रांड अम्बेसडर
झारखंड के कई वर्तमान और पुराने खिलाड़ी समय-समय पर जनोपयोगी कार्यों के लिए नि:शुल्क ब्रांड अम्बेसडर बनते रहे हैं। महेंद्र सिंह धौनी ने वन एवं पर्यावरण तथा मोमेंटम झारखंड के लिए प्रचार-प्रसार किया वहीं सिलवानुस डुंगडुंग, दीपिका कुमारी, असुंता लकड़ा और सौरभ तिवारी जैसे खिलाडियों ने निर्वाचन आयोग के लिए प्रचार-प्रसार किया है और कर रहे हैं।
जो विश्वास नगर पंचायत ने मेरे ऊपर जताया है, उसके लिए धन्यवाद। इस विस्वास पर खरा उतरने और लोगों को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोडूंगी।
सावित्री पूर्ति







