रांची टीम sportsjharkhand.com |
रांची के होटवार स्थित बुधु भगत एक्वेटिक स्टेडियम में आगामी 5 जुन को 12वीं झारखंड राज्य जूनियर व सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड राज्य तैराकी संघ के तत्वावधान में आयोजित होनेवाली इस प्रतियोगिता में वही प्रतिभागी भाग लेने के पात्र होंगे जिनका निबंधन भारतीय तैराकी संघ से होगा। जूनियर ग्रुप l में वही बच्चे हिस्सा ले पाएंगे जिनका जन्म 2005, 2006 व 2007 में हुआ होगा जबकि जूनियर ग्रुप ll में वो बच्चे हिस्सा ले पाएंगे जिनका जन्म 2008, 2009 व 2010 में हुआ हो। वही सब जूनियर में हिस्सा लेने के लिए 2011 व 2012 में जन्में बच्चे ही पात्र होंगे। विशेष जानकारी संघ के सचिव शैलेंद्र तिवारी जी से ली जा सकती है।