रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग में कार्यरत 11 जिला खेल खेल पदाधिकारियों (DSO) का तबादला कर दिया गया है। वहीं एक DSO को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लातेहार में पदस्थापित शिवेंद्र सिंह को रांची में पदस्थापित किया गया है। वहीं रांची में पदस्थापित संजीत कुमार को लातेहार भेजा गया है। रामगढ़ में पदस्थापित रूपा रानी तिर्की को फिर से चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम), मनोज कुमार को गोड्डा से गुमला, अमित कुमार को साहिबगंज से सरायकेला खरसावां, राजेश चौधरी को पश्चिम सिंहभूम से साहिबगंज, हेमलता बुन को गुमला से बोकारो, उमेश लोहरा को पलामू से गढ़वा, मार्कस हेंब्रम को बोकारो से रामगढ़, प्राण महतो को देवघर से गोड्डा और संतोष कुमार को जामताड़ा से देवघर भेजा गया है।
दुमका के DSO तूफान कुमार पोद्दार को जामताड़ा का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।