sportsjharkhand.com टीम
रांची
दिल्ली में आयोजित BCCI की SGM में रविवार को JSCA का प्रतिनिधित्व राजेश वर्मा बॉबी कर रहे थे। वही बॉबी जो सर्वोच्च न्यायालय के बाद जनवरी में ही सचिव पद से इस्तीफा दे चुके हैं।सवाल ये है कि फिर JSCA अध्यक्ष कुलदीप सिंह और सचिव पिंटू दा, उपाध्यक्ष असीम कुमार सिंह और अजय नाथ शाहदेव जैसे लोगों को पदाधिकारी क्यों बनाया गया ? JSCA के इस कदम से विरोधियों का ये आरोप सही साबित हो रहा है कि मनोनीत पदाधिकारी सिर्फ और सिर्फ हाथी के दिखानेवाले दांत हैं। खानेवाले दांत वही पुराने लोग हैं, जो SC के आदेश के बाद बाहर हो चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि कुलदीप सिंह भी दिल्ली में ही हैं, लेकिन उन्हें SGM में JSCA के प्रतिनिधि के तौर पर नही भेज गया।
JSCA की ओर से इससे पहले BCCI की AGM/SGM में पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह और पूर्व सचिव राजेश वर्मा बॉबी ही भाग लेते रहे हैं तो फिर इस बार पदाधिकारी क्यों नही गए ? पुराने पदाधिकारी ही क्यों गए ?






