sportsjharkhand.com टीम
रांची
66वीं अखिल भारतीय वाॅलीबाॅल क्लस्टर प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए देशभर से लगभग 2500 पुलिसकर्मी होटवार, रांची स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे हैं। ज्यादातर पुलिसकर्मी पहली बार रांची पहुंचे हैं और कॉम्प्लेक्स में कदम रखते ही स्टेडियमों की भव्यता ने सभी को सेल्फी लेने पर मजबूर कर दिया (देखें तस्वीर)। अरुणाचल से लेकर गुजरात और पंजाब से लेकर तमिलनाडू तक के खिलाड़ी उद्घाटन से पहले सेल्फी लेते हुए दिखे।
स्टेडियम की भव्यता को सुहाने मौसम ने और खूबसूरत बना दिया है। सेल्फी के ज़रिए हम यहां की यादों को सहेजकर रखना चाहते हैं।
हरियाणा महिला बास्केटबॉल की पूरी टीम
मैं झारखंड पुलिस में कार्यरत हूँ, मेरी ड्यूटी लगी है। पहली बार यहां आया हूँ। सेल्फी लेने से खुद को नही रोक पाया।
चंदन, झारखंड पुलिस







