sportsjharkhand.com टीम
रांची
सुमराय टेटे का नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नामित होने के बाद बधाईयों का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को सुमराई टेटे को ध्यानचंद अवार्ड के लिए चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि झारखण्ड की बेटी एवं महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुमराई टेटे को ध्यानचंद अवार्ड मिलने की घोषणा से पूरा राज्य गौरवान्वित है। सवा तीन करोड़ झारखण्ड वासियों की तरफ से सुमराई टेटे को बहुत बहुत बधाई। इसके अलावा सोमवार को ही दक्षिण पूर्व रेलवे के ADRM कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सुमराय टेटे का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सुमराय को बुके देकर सम्मानित किया।






