दूसरे हॉफ में शानदार खेल के बावजूद U-14 बालक वर्ग में झारखण्ड को अफगानिस्तान के खिलाफ सुब्रतो कप प्रतियोगिता के Q/F मुकाबले में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान ने मैच के दूसरे मिनट में शानदार गोल दाग झारखण्ड को बैकफुट पर धकेल दिया। पहले हाफ का ज़्यादातर खेल झारखण्ड के हाफ में खेला गया। झारखण्ड को 6ठे और 25वें मिनट में गोल करने का मौका मिला लेकिन किक गोल पोस्ट का निशाना चूक गयी।
दुसरे हाफ में झारखण्ड के खिलाड़ियों एक के बाद एक कई बेहतरीन मूव बनाये लेकिन गोल नहीं कर पाए। दुसरे हाफ के 27, 30, 34, 36 और 38वें मिनट में झारखण्ड के खिलाड़ी गोल करने के मौके का फायदा नहीं उठा पाये। 46वें मिनट में अफगानिस्तान के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। इसके बाद काउंटर अटैक में अफगानिस्तान ने 48वें मिनट में एक और गोल दाग झारखण्ड की उम्मीदें ख़त्म कर दीं।






