sportsjharkhand.com टीम
रांची
झारखण्ड राज्य थ्रोबॉल संघ की चयन समिति पूर्व में आयोजित राज्यस्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार आगामी सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता हेतु संभावित पुरुष एवम महिला खिलाड़ियों की सूचि जारी कर दी है। कुछ और खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा हुई , जिनके अभिभावक एवम प्रशिक्षकों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र भेजे जाने के उपरांत इन खिलाड़ियों को भी संभावित की सूचि में शामिल कर लिया जायेगा। अंतिम 15 खिलाड़ियों की सूचि चयन सह प्रिपरेशन कैंप के उपरांत की जायेगी। विस्तृत प्रतियोगिता हेतु जानकारी हेतु नगीना कुमार (07549010075 अथवा 07979984789) से संपर्क किया जा सकता है। संभावित टीम निम्नलिखित है :-
पुरूष वर्ग
विवेक यादव, सुमित कुमार, लस्टर हेन्ड्री, रवि कुमार, नदीम, सूरज महतो (सभी धनबाद), अमरदीप कुमार, प्रकाश मुंडा, सोनू लोहरा, सुमित कुमार, संतोष कुमार (सभी राँची), असरफ अली, इरफ़ान अली, शाहिद रजा, श्रीकांत कुमार, शंकर कुमार (सभी पलामू), राकेश कुमार, कृष्णामचारी नाग, शत्रुधन महतो, संजीव कुमार गुप्ता (सभी खूंटी), सरोज यादव, राजीव कुमार (दोनों जामताड़ा), सुनील कुमार वर्मा, सूरज कुमार (दोनों गिरिडीह), नितेश कुमार, अमन शर्मा (दोनों कोडरमा), मिथलेश कुमार (बोकारो), लालधर साहू (गुमला), महतलाल सिंह मुंडा (रांची)।
महिला वर्ग
अन्नू यादव, अरुणा यादव, निर्मला सिंह, ज़ेबा परवीन, तमन्ना परवीन, सरस्वती उरांव, अल्का कुजूर (सभी राँची), राखी कुमारी, ज्योति कुमारी, चाइना कुमारी (सभी धनबाद), लातरे तिरु, संगीता टोप्पो, रेबेका पौढ़ (सभी खूंटी), मंदा कुमारी, रेखा कुमारी, चन्द्रकान्ति कुमारी (सभी कस्तूरबा विद्यालय, बुंडू), पिंकी कुमारी, शायरा कायनात, गंगा कुमारी, मंजू कुमारी, अर्शी कायनात, निशा कुमारी (सभी पलामू), आँचल कुमारी, अंजली कुमारी (दोनों बोकारो), एनिमा किंडो, उषा कुमारी (दोनों गुमला).






