sportsjharkhand.com टीम
रांची
ताइक्वांडो के खेल प्रशासक और सेक्स कांड की परतें एक-एक कर खुलती जा रही हैं। शुक्रवार को रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर अपने साथ दिल्ली गयी साथी महिला खिलाड़ी सरिता (बदला हुआ नाम) और उसके मंगेतर पर गंभीर आरोप लगाने वाली सिमोना (बदला हुआ नाम) का झूठ सामने आ गया है। sportsjharkhand.com टीम को शनिवार को मिले दस्तावेज ये बता रहे हैं कि सिमोना ने रांची में मीडियाकर्मियों को जो कहानी सुनायी, उसमें कतई सच्चाई नहीं थी। सिमोना ने बताया कि उसे दिल्ली जाने की खबर तक नहीं हैं लेकिन सिमोना ने खुद 24 जनवरी को दिल्ली मेल कर अपनी व्यथा व्यक्त की और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। इस मेल में सिमोना ने संजय शर्मा पर पिछले डेढ़ साल के दौरान कई बार रेप का आरोप लगाया है और कहा है कि संजय शर्मा ने उसका वीडियो बना लिया है और कहता है संबंध नहीं बनाओगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। मेल में सिमोना ने यह भी कहा है कि मुझे आशंका है कि संजय शर्मा अब मेरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसलिए सिमोना ने महिला आयोग से आग्रह किया कि कृप्या ऐसा ना होने दें और सारा डाटा डीलिट करवाने की कृपा करें।
इस पूरे मसले पर जब हमने सिमोना का पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया पिताजी और भाई से कई बार बात हुई लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला।
सिमोना में रांची में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जो आरोप लगाए और जो मेल किया दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है
सिमोना ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा : मेरे साथ किसी ने रेप नहीं किया
सिमोना का मेल : मेरे साथ संजय शर्मा ने कई बार रेप किया
सिमोना ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा : दिवाकर ने मेरा गलत वीडियो सोशल साइट पर डालने की धमकी दी
सिमोना का मेल : संजय शर्मा वीडियो बनाया और सोशल साइट पर डालने की धमकी दी
सिमोना ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा : मेरा मेडिकल चेकअप नहीं हुआ
सिमोना का मेल : दिल्ली में 7 फरवरी को मेडिकल चेकअप हुआ
सिमोना ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा : सुनिता (बदला हुआ नाम, जिसके आवेदन पर संजय शर्मा जेल में है) उसकी दोस्त है
सिमोना का मार्च-अप्रैल 2015 का वीडियो : सुनिता गंदी लड़की है
दिल्ली में हुआ था मेडिकल जांच
सिमोना ने मीडियाकर्मियों के एक प्रश्न के जवाब में कहा था कि उसका मेडिकल चेकअप नहीं हुआ था, लेकिन sportsjharkhand.com टीम को मिले दस्तावेज ये बता रहे हैं कि 7 फरवरी को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में सिमोना का मेडिकल चेकअप हुआ था (देखें : तस्वीर)। सिमोना ने दिल्ली में झूठ बोला या बोकारो-रांची में ये बात तो पुलिसिया जांच के बाद ही साफ होगी लेकिन एक गहरी साजिश से इनकार तो नहीं किया जा सकता है।
जब-जब संजय शर्मा पर लगे आरोप, बचाव में उतरी सिमोना
हाल के वर्षों में संजय शर्मा पर जब-जब महिला खिलाड़ियों ने यौन शोषण के आरोप लगाए तब-तब सिमोन संजय शर्मा के बचाव में उतरी। पहली बाद मार्च-अप्रैल 2015 में जब एक महिला खिलाड़ी ने संजय शर्मा पर आरोप लगाए तब भी सिमोना ने 2 मिनट 50 सेकेंड के एक वीडियो में आरोप लगाने वाली खिलाड़ी पर गंभीर आरोप लगाए। यही कहानी इस बार भी दोहराई गयी, सिमोना रांची आयी और प्रेस कांफ्रेंस में संजय शर्मा का बचाव किया।
अपने पक्ष में महिला खिलाड़ियों के वक्तव्य का विडियो बनाते/बनवाते हैं पदाधिकारी
पूरे मामले में एक कड़वी सच्चाई ये भी सामने आयी है कि अपने विरोधियों को नीचा दिखाने के लिए ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी महिला खिलाड़ियों से अपने पक्ष में वीडियो बनाकर सर्कुलेट करते हैं। sportsjharkhand.com टीम टीम को मार्च-अप्रैल 2015 में जब एक अन्य महिला खिलाड़ी ने संजय शर्मा पर यौन शोषण का आरोप लगाया था उस वक्त की दो वीडियो मिले हैं। इनमें से एक वीडियो खुद संजय शर्मा ने यूपी में कार्यरत एक महिला खिलाड़ी का बनाया है जबकि संजय शर्मा के एक कारिंदे ने सिमोना का वीडियो बनाया था। दोनों ही वीडियो में आरोप लगाने वाली खिलाड़ी को ही शक के दायरे में ला खड़ा करने की कोशिश की गयी थी।
नोट : sportsjharkhand.com टीम किसी भी दस्तावेज की प्रमाणिकता को प्रमाणित नहीं करती है यह जांच का विषय है।







