सिमडेगा में नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत कश्मीर के उरी में मारे गए शहीदों के सम्मान में मौन के साथ शुरू हुई। शहीदों के सम्मान में सभी सांकृतिक कार्यक्रमों को रोक दिया गया और औपचारिक उद्घाटन के 4 घंटे बाद मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधासभाध्यक्ष दिनेश उराँव, स्थानीय सांसद कड़िया मुंडा और विधायक विमला प्रधान ने संयुक्त रूप से की। कड़िया मुंडा ने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रत्नगर्भा भूमि खिलाड़ियों की खान है। वहीँ विमला प्रधान ने सरकार से आग्रह किया कि खिलाड़ियों के हित में उनके द्वारा उठाये गए क़दमों पर त्वरित कार्रवाई हो जिसका लाभ युवा खिलाड़ियों को जल्द मिल सके। प्रतियोगिता के पहले दिन कूल 4 मैच खेले गए।







