sportsjharkhand.com टीम
रांची
ज़िला ताइक्वांडो संघ ने साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू में ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग सह चयन शिविर का आयोजन किया गया। कोच मोदस्सर खान के नेतृत्व में हुई इस शिविर में संघ के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों की ग्रेडिंग ली। ग्रेडिंग में स्कूल के 8 से 14 वर्ष के 58 बच्चों ने कलर बेल्ट की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की इनका चयन नवंबर में होने वाली 9वी रांची ज़िला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2017 सह रांची ज़िला चयन शिविर में स्कूल की टीम से 8 से 12 वर्ष व 12 से 14 वर्ष के विभिन्न कैटेगरी में भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता करम चंद भगत ने खिलाड़ियों को नए पॉइंट स्कोरिंग सिस्टम की जानकारी दी, वहीं शशि रेशमा कुजूर ने सेल्फ डिफेंस की बारीकियों से खिलाड़ियों को अवगत कराया। ताइक्वांडो खिलाड़ियों की सफलता पर स्कूल के प्राचार्य सुभाष पाटनी, पूरणचंद महली, संघ व स्कूल के सभी सदस्यगण ने सभी सफल प्रतिभागी को बधाई एवं शुभकामनाये दी हैं।







