sportsjharkhand.com टीम
सिमडेगा
सिमडेगा, झारखण्ड की सलीमा टेटे U-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के लिए भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान बनाई गयी हैं। पता हो कि बैंकाक, थाईलैंड में आयोजित होने वाली चौथी U-18 बालिका एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम में सिमडेगा, झारखण्ड की असुंता लकड़ा कोच बनायी गई हैं जबकि संगीता कुमारी, सालिमा टेटे और अल्फ़ा केरकेट्टा टीम में खिलाड़ी के रूप में सम्मिलित हैं। संगीता और सलीमा पहले से ही भारतीय टीम में शामिल हैं जबकि अल्फ़ा केरकेट्टा का चयन पहली बार भारतीय टीम में हुआ है। संगीता टीम में फॉरवर्ड, सलीमा डिफेंडर और अल्फ़ा गोलकीपर की भूमिका निभाती है।






