sportsjharkhand.com टीम
पाकुड़
विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम, पाकुड़ में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी अरविन्द कुमार लाल, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, सदस्य हिसाबी राय, जिला परिषद् उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला और नगर परिषद् अध्यक्ष मीता पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में ज़िले के कई स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कई शिक्षक एवम खेल प्रेमी भी उपस्थित थे।







