sportsjharkhand.com टीम
रांची
बैंकॉक में खेली जा रही U-18 महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को सिमडेगा की संगीता के द्वारा 53वें मिनट में किये गए निर्णायक गोल की बदौलत भारत ने जीत दर्ज की। रोमांचक मुकाबले में भारत ने चीन को 3-2 से हराया। पता हो कि पहले मुकाबले में भी संगीता ने 3 गोल कर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।







