sportsjharkhand.com टीम
रांची
JOA की समानांतर कमेटी की बैठक और चुनाव 27 मई को होनी है लेकिन उससे पहले ही आपका अपना वेब पोर्टल sportsjharkhand.com शनिवार को होनेवाले चुनाव और उसके नतीज़ों की घोषणा शुक्रवार को ही कर रहा है। शनिवार को 11 बजे होनेवाले इस चुनाव में टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह अध्यक्ष, हॉकी-कुश्ती से जुड़े भोलानाथ महासचिव और तैराकी संघ के महासचिव शैलेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष बनाये जाएंगे। इसके अलावा भी कई पदों पर सर्वसम्मति से फैसला लिए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
हाशमी आए तो शिव बनेंगे कार्यकारी अध्यक्ष
JOA चुनाव में महासचिव पद के लिए चुनाव की नौबत आने से नाराज चल रहे एस एम हाशमी अगर दूसरे गुट की ओर रुख करते हैं तो वे अध्यक्ष बनाये जाएंगे और शिव संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।







