sportsjharkhand.com टीम
जमशेदपुर/रांची
दामोदर बांद्रा की गोल की बदौलत क्रीड़ा भारती ने SSFC को 5वीं वेटरन फुटबाॅल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। इससे पहले SSFC नेएग्रिको हेल्थ को 2-0 से और क्रीड़ा भारती ने JVSC मास्टर्स को 3-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। फाइनल मैच की समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि पूर्व फुटबाॅल खिलाड़ी मोहम्मद अब्बास उर्फ रमजान और विशिष्ट अतिथि FIFA रेफरी बिनोद कुमार सिंह ने विजयी टीम और प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता में 40+ उम्र के 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया और राज्य स्तरीय रेफरी रोहित सिंह, फुटू किस्कू और डुंगु मुंडिया ने मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में पूर्व रणजी क्रिकेटर व JVSC सचिव अविनाश कुमार, जे बेहरा, वी रमन, तिलक राम, एसके सिंह, गौतम आर्चाजी, तेजींदर सिंह, निक्सन कुमार, आरके मिश्रा और अरूण सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। संस्था की ओर से नवंबर माह में वेटरन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बेस्ट आॅफ बेस्ट
सर्वश्रेष्ठ स्कोरर: दामोदर बांद्रा
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: सुदिप्तो मजूदमदार