sportsjharkhand.com टीम
रांची/रजरप्पा
शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में सोमवार को रजरप्पा आफिसर क्लब स्थित कराटे प्रशिक्षण केन्द्र में एक दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुमिते, काता के विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गयी। इसके अलावा डब्लूकेएफ के नियमों के बारे में बताया गया। शोकफ के मुख्य कराटे प्रशिक्षक सह तकनीकी निदेशक मानस सिन्हा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में नरेन्द्र कुमार सिन्हा, अंजन प्रसाद, संतोष सिंह सहयोग प्रदान किया। शिविर में 65 कराटेकारों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके अलावा ब्लैक बेल्ट कराटेकारों में दुर्गा प्रसाद, शुभोजित प्रखर, एहसान अंसारी व चन्द्रदेव महतो उपस्थित थे।






