sportsjharkhand.com टीम
हजारीबाग/रांची
जी हां जनाब पिछले रामनवमी में दो-दो लाशों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने वाले केंद्रीय मंत्री काका इसबार फेर उड़नखटोला लेकर 7 अप्रैल को वेल्स मैदान में उतर रहे है। वही वेल्स मैदान जहां JSCA U-14 अंतर ज़िला क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। 7 अप्रैल को मेज़बान हजारीबाग का मुकाबला चाईबासा से होना तय है। अन्य मैच की तरह यह मैच भी 7 बजे सुबह ही शुरू होना है। लेकिन काकाजी का हेलीकॉप्टर का वेल्स मैदान में सुबह 8 बजे लैंड करने का कार्यक्रम है। तो आयोजकों को काका बयान बहादुर के आगमन से एक घंटे पहले और एक घंटे बाद तक मैच को रोकने का फरमान सुना दिया गया है। ऐसे में आयोजकों ने फरमान पर तामिला करते हुए मैच 9 बजे से आयोजित करने का फैसला ले लिया है। मंत्री काका के आदेश को रोकने की इजाजत किसी को नही, वह भी ऐसे ग्राउंड में जिसे खेल के लायक बनाने के लिए उनके अब्बा हुजूर ने सांसद मद से 20 लाख दिए हो। खेल तो होते रहेंगे, एहसान भी जिंदा रखने की ज़रूरत है ना। लेकिन तपती गर्मी में मैच खेलने से किसी बच्चे की तबियत खराब हो गयी तो गुनाहगार कौन होगा ? क्योंकि काकाजी का हेलीकॉप्टर जब भी आता है, मौत का संदेशा लाता है। जनता को सोचना है जो महुदी में अपने पिता के आंदोलन में साथ नही वह हजारीबाग रामनवमी जुलुस के दिखावे में बच्चो का मैच बाधितकर रहा है। जबकि कई मैदान है जहाँ आसानी से हेलीकॉप्टर उतारा जा सकता है।







