sportsjharkhand.com
सिमडेगा
अपने तरह के अनूठे प्रयोग की शुरुआत करते हुए हॉकी सिमडेगा ने राज्य के खेल इतिहास में पहली बार स्किल बेस्ड दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत की। दो दिवसीय 20-20 पेनल्टी कार्नर प्रतियोगिता का लक्ष्य हॉकी खिलाड़ियों को पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने का प्रतिशत बढ़ाना है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को विशेष अभ्यास कराकर पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलने की कमजोरी को दूर कराना इसके अलावे पेनल्टी शूटआउट तथा स्कूप का भी अभ्यास कराया जा रहा है। बुधवार को उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की । हॉकी सिमडेगा और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में दो दिवसीय 20-20 पेनाल्टी कॉर्नर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। झारखण्ड में इस तरह का संभवतः यह पहला प्रयास है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आवास व भोजन की व्यवस्था ज़िला प्रशासन की ओर से किया गया है। खिलाड़ियों को अच्छे क्वालिटी की हॉकी स्टिक और अन्य खेल सामग्रियों की व्यवस्था भी ज़िला प्रशासन के द्वारा की गयी है।
ऐसा है फॉर्मेट
एक टीम में 5 खिलाड़ी होंगे और टीम को 20 बार पेनाल्टी काॅर्नर को गोल में बदलने का मौका मिलेगा। जो टीम सबसे ज्यादा गोल करेगी वो टीम विजेता होगी। ड्रा होने पर पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया जायेगा।







