sportsjharkhand.com टीम
रांची
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची के तत्वावधान में आगामी 4 से 6 अगस्त तक रांची जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता सभी आयु वर्गो के लिए आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में 400 से ऊपर प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 4 अगस्त को एडीजी अनिल पालटा करेंगे। वहीं समापन समारोह में रांची के उपायुक्त मनोज कुमार विजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बांटेगे।







