sportsjharkhand.com टीम
रांची
साई क्रिकेट कोचिंग सेंटर के 25 से ज्यादा क्रिकेटरों को जैसे ही पता चला कि बिरसा स्टेडियम में यू मूंबा की टीम अभ्यास के लिए पहुंची है। सभी क्रिकेटर यू मूंबा टीम के खिलाड़ियों से मिलने जा पहुंचे। क्रिकेटरों ने अनुभवी रेडर अनुप कुमार के साथ जमकर तस्वीरें खिंचर्वाइं।
कबड्डी खिलाड़ियों ने यू मूंबा का किया स्वागत
शाम के वक्त जैसे ही यू मूंबा की टीम अभ्यास के लिए पहुंची, डे बोर्डिंग सेंटर और पे एंड प्ले के कबड्डी खिलाड़ियों ने कतारबद्ध होकर टीम का तालियां बजाकर और बुके देकर स्वागत किया। यू मूंबा की पूरी टीम ने भी युवा खिलाड़ियों के एक-एक कर हाथ मिलाया और धन्यवाद दिया।







