sportsjharkhand.com टीम
रांची
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुई 57वीं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड को मात्र दो पदक प्राप्त हुए वो भी महिला शक्ति की बदौलत। प्रतियोगिता के आखिरी दिन झारखंड की अनुरूपा कुमारी 100 मीटर बाधा (हर्ड्ल्स) में 13.88 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। 100 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक ओड़िसा की पूर्णिमा हेम्ब्रम ने 13.72 सेकेंड के समय के साथ जीता। प्रतियोगिता में झारखंड के लिए ये दूसरा पदक है इससे पहले लंबी कूद में रविवार को प्रियंका केरकेट्टा ने भी रजत पदक जीता था। अनुरूपा और प्रियंका दोनों ने इस साल जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन को सीनियर स्तर पर भी बरकरार रखा है।







