sportsjharkhand.com टीम
रांची
सिल्ली की युवा तीरंदाज़ मधुमिता एक बार फिर से भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं। आगामी 2 से 8 अक्टूबर तक अर्जेंटीना में होनेवालीं वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद मधुमीता कंपाउंड वर्ग में भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। रोहतक में 2 और 3 सितंबर को चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया था।







