sportsjharkhand.com टीम
रांची
6 से 8 जनवरी तक नामकोम के आर के आनंद बोलिंग ग्रीन में आयोजित चयन ट्रायल में झारखण्ड के 10 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में जगह बनाई। एशियाई चैंपियनशिप और गोल्ड कॉस्ट कॉमनवेल्थ खेलों के लिए भारतीय लॉन बॉल टीम में झारखण्ड के सुनील बहादुर, दिनेश कुमार, चन्दन सिंह, प्रिंस महतो, कृष्णा खलखो, लवली चौबे, सरिता तिर्की, फरजाना खान, कविता कुमारी, रूपा रानी तिर्की के अलावा पुरुष U 25 में आलोक लाकड़ा, U 25 महिला वर्ग में पायल प्रीति सिंह का चयन हुआ है। टीम का कोच मधुकांत पाठक को बनाया गया है।







