sportsjharkhand.com टीम
रांची
पटना में खेली जा रही 65वीं ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी प्रतियोगिता में झारखण्ड ने अशरफ और मनोज के शानदार प्रदर्शन के बल पर बिहार को 52-25 के भारी अंतर से हराया। झारखण्ड की ओर से रेडर अशरफ ने 17, मनोज ने 13, राजेश ने 9 और फ़िरोज़ ने 7 पॉइन्ट बनाये।







