Sunday, November 22, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Sports News

पिछले 5 वर्षों से IAS अविनाश कुमार की प्रशासनिक अक्षमता व घुटने टेकने की सज़ा भुगत रहा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स/खेल विभाग

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
30-01-2020 @ 12:41 PM
in Sports News
0 0
A A
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print

अथ श्री JHARKHAND STATE SPORTS PROMOTION PERCENTAGE SOCIETY कथा

काण्ड – 1

खेल सचिव अविनाश कुमार ने CCL के साथ हुए MoU के दौरान प्रत्येक महत्वपूर्ण फैसले की घड़ी में राज्य सरकार के हितों की अनदेखी कर CCL को फायदा पहुंचाने का काम किया। चाहे 17 जून 2015 को MoU का मसला हो या 21 सितंबर को निबंधित MoA का मसला हो या 8 अक्टूबर 2015 को हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक के मिनट्स जारी करने का मसला हो। अविनाश कुमार द्वारा सब के सब मसले पर खेल विभाग/राज्य सरकार के हितों के प्रतिकूल जाकर लिए गए फैसलों का परिणाम ये हुआ कि जिस CCL को अकादमी व खेल विवि के संचालन में मानव प्रबंधन की व्यवस्था करनी थी, वो किरायेदार की बजाय मालिक बन बैठा।

19 मई 2015 को राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद 22 मई को संकल्प की कॉपी CCL को भेजी गई। CCL ने MoU के कुल 9 बिंदुओं पर आपत्ति जाहिर की और बदलाव का आग्रह किया। CCL के ज्यादातर आग्रह पर अविनाश कुमार ने घुटने टेक दिए और बदलाव को अंजाम दे दिया। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बदलाव था क्लाउज़ H (i) में

कैबिनेट से पास MoU का क्लाउज़ H (i) कहता है

The CCL shall bear all capital cost for meeting the upgradation, rehabilitation and repair requirements of existing facilities as required including capex involved in establishment of sports academy/school/university, and the O&M cost shall be borne by parties in equal proportion; provided however all O&M expenditure shall be pre-approved by the governing body of the society.

मतलब साफ है कि CCL को सभी मौजूदा संसाधनों के अपग्रेडेशन, रिपेयरिंग और रिहैब्लिटेसन के काम के अलावा स्पोर्ट्स अकादमी/स्कूल/यूनिवर्सिटी के एस्टेब्लिशमेंट में होनेवाले खर्च जिसमें CAPEX भी जुड़ा होगा, करना है। CAPEX एक तकनीकी टर्म है जिसका अर्थ है समस्त संसाधन उपलब्ध कराना।

लेकिन

CCL ने इस क्लाउज़ पर आपत्ति ज़ाहिर की और अविनाश कुमार ने CCL के आग्रह को जहांपनाह तोहफा कुबूल करो की तर्ज़ पर कुबूल कर लिया। और बदलाव कर डाला। बदलाव के बाद क्लाउज़ H (i) कहता है

The CCL shall bear all capital cost Initial cost for meeting the upgradation, rehabilitation and repair requirements of existing facilities as required including capex involved in establishment of sports academy/school/university, and the O&M cost shall be borne by parties in equal proportion; provided however all O&M expenditure shall be pre-approved by the governing body of the society.

मतलब Capital Cost को बदलकर Initial Cost कर दिया गया और Including Capex involved को डिलीट कर दिया गया।

इस बदलाव से सरकार को क्या नुकसान हुआ ? और CCL को क्या फायदा हुआ ?

Capital Cost और Initial Cost में बहुत व्यापक अंतर है। Capital Cost के अंतर्गत CCL को सभी मौजूदा संसाधनों की अपग्रेडेशन, रिपेयरिंग और रिहैब्लिटेसन का काम पूरा काम करना था। Initial Cost आने से CCL को पूरे अपग्रेडेशन, रिपेयरिंग और रिहैब्लिटेसन के काम की बजाय मात्र  प्रारंभिक खर्च करने की जिम्मेवारी मिली। पूरे खर्च व प्रारंभिक खर्च/शुरुआती खर्च का अंतर तो अब आप समझ ही गए होंगे।

इसके अलावा including capex involved शब्द हटा देने से CCL sports academy/school/university के स्थापित होने में होनेवाले समस्त खर्चों की जिम्मेवारी से भी बच गया। कुल मिलाकर सरकार को पग-पग पर नुकसान उठाना पड़ा है/पड़ रहा है और CCL अपने हिस्से के खर्च भी सरकार से 50:50 के दर पर करा रहा है।

दूसरे खण्ड में भी शुक्रवार को जारी रहेगा

पिछले 5 वर्षों से IAS अविनाश कुमार की प्रशासनिक अक्षमता व घुटने टेकने की सज़ा भुगत रहा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स/खेल विभाग

Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post

ऑनलाइन राष्ट्रीय फेडरेशन योग स्पोर्ट्स कप के लिए झारखंड के 29 प्रतिभागी चयनित

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In