sportsjharkhand.com टीम
रांची
BCCI ने रांची के राजकुमार महेन्द्र सिंह धौनी का नाम देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण के लिए अनुशंसा की है। भारत में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों की सूची में भारत रत्न और पद्म विभूषण के बाद पद्म भूषण पुरस्कार ही नंबर आता है। BCCI ने वर्ष 2017 के लिए धौनी का नाम पद्म पुरस्कार के लिए अनुशंसित किया है। नामित करने के बाद केन्द्र सरकार द्वारा गठित कमिटी योग्यता के आधार पर चयन करती है। पता हो कि प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कारों (पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण) की घोषणा की जा जाती है और मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रपति महोदय के हाथों पुरस्कृत किया जाता है।
2009 में धौनी को मिला था पद्मश्री
धौनी को खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए वर्ष 2009 में चैथे सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इससे पहले धौनी को खेल के क्षेत्र में सर्वाेच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से भी 2007 में नवाजा जा चुका है। सामान्यतः पद्मश्री पुरस्कार के सात वर्षों बाद ही पद्म भूषण पुरस्कार के लिए नामित किए जाने की परंपरा रही है। पिछले वर्ष भी धौनी का नाम पद्म भूषण के लिए प्रस्तावित था, लेकिन चयन समिति ने तब उन्हें योग्य नहीं पाया था।
धौनी को मिले महत्वपूर्ण पुरस्कार/सम्मान
2007: राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान
2008: आइसीसी प्लेयर आॅफ द इयर
2009: आइसीसी प्लेयर आॅफ द इयर
2011: टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का पद







