sportsjharkhand.com टीम
रांची
मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन एवं मारवाड़ी कॉलेज छात्र संघ ने संयुक्त रूप से मारवाड़ी कॉलेज की छात्रा और राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी अन्नू यादव को गुरुवार को आयोजित एक समारोह के दौरान सम्मानित किया। मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ ए०एन० ओझा तथा प्रोफेसर इंचार्ज अजय कुमार मल्कानी ने अन्नू को प्रतिक चिन्ह, मेडल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने कहा की मारवाड़ी कॉलेज के छात्र छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नही है, बस छात्र छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर अग्रसर होने एवं शॉर्टकट रास्तों से बचने की आवश्यकता है। पता हो की मारवाड़ी कॉलेज की छात्रा एवम् राष्ट्रीय थ्रोबॉल महिला खिलाड़ी अन्नू यादव ने हाल में ही राँची कॉलेज मैदान में 01 से 03 सितम्बर तक आयोजित 13वीं पूर्वी क्षेत्र राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता 2017 में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता था।
इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष नितीश सिंह, साहित्य सिंह, राहुल तिवारी, अमन वोहरा, जमाल गद्दी, अंकिता तिवारी, पूर्णिमा अग्रवाल, कासिफ अहमद समेत कई छात्र उपस्थित थे।







