sportsjharkhand.com टीम
रांची/दिल्ली
U 17 बालिका टीम ने दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में खेली जा रही नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता के पहले मैच में बिहार को 14-0 से हराकर विजयी शुरुआत की। झारखंड की ओर से सिंपी केरकेट्टा ने 3 गोल किये जबकि प्रिय सोरेंग, दीपिका सोरेंग, ब्यूटी डुंगडुंग, रेशमा सोरेंग और निक्की कुल्लू ने 2-2 गोल व प्रीति मिंज ने एक गोल दागे। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए दीपिका सोरेंग को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। झारखंड का अगला मुकाबला मंगलवार को हरियाणा के खिलाफ है।







