sportsjharkhand.com टीम
रांची
दिल्ली में चल रहे अंडर-17 जूनियर राष्ट्रीय बालक नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की ओर से संत मैरिज उच्च विद्यालय सिमडेगा की टीम बुधवार को दिल्ली रवाना हो गयी। झारखंड टीम में रौशन केरकेट्टा, रजत टोप्पो, अलरिक टोप्पो, अमरदीप एस कुजूर, पिंकल बारला, अलबर्ट मिंज, पवन केरकेट्टा, मुकेश किंडो, अमोस तिर्की, हेमंत लकड़ा, संदिप टोप्पो, अनिरुद्व भेंगरा, सचिन डुंगडुंग, सुमित खाखा, सुजित टोप्पो और फेलेबेन खेस शामिल है। टीम को सदर सीओ प्रवीण कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी, मनोज कोनबेगी, फादर जॉन तिर्की, प्रतिमा बरवा, कुनुल भेंगरा, जस्टिन आदि ने टीम को जीत की शुभकामनाएं दी।







