दिल्ली की शिवाजी स्टेडियम में आयोजित U-17 बालिका राष्ट्रीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के दुसरे मैच में एसएस बालिका उच्च विद्यालय सिमडेगा ने तरनतारन पंजाब की टीम को 6-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। झारखण्ड की ओर से पिंकी एक्का 2 गोल, जबकि प्रीति मिंज, वेतन डुंगडुंग, रेशमा सोरेंग और कमला बिलुंग ने 1-1 गोल किया। सिमडेगा की पिंकी एक्का को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरुस्कार मिला। झारखण्ड 19 अक्टूबर को 3 बजे ग्वालियर हॉकी अकादमी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगा।






