sportsjharkhand.com टीम
रांची
नि:शक्तता को मात दे बिलासपुर में हुए नौवीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर तलवारबाजी प्रतियोगिता में रांची के दिव्यांग खिलाड़ी मुकेश कंचन ने कांस्य पदक जीत एक नयी मिसाल कायम की है। इस प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले झारखंड से मुकेश एकमात्र खिलाड़ी थे। मुकेश कंचन की सफलता पर झारखंड के निशक्तता आयुक्त सतीश चंद्र, पूनम आंनद, जाहिद सहित अन्य लोगों ने मुकेश को बधाई दी है।







