Sunday, November 22, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Sports News

तीरंदाजी का जुनून ऐसा कि सोनीपत की आयुषी पहुंची सिल्ली, सीख रही तीरंदाज बनने का गुर

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
28-01-2020 @ 03:01 PM
in Sports News
0 0
A A
0
तीरंदाजी का जुनून ऐसा कि सोनीपत की आयुषी पहुंची सिल्ली, सीख रही तीरंदाज बनने का गुर
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print

तारकेश्वर महतो  + sportsjharkhand.com टीम

सिल्ली-रांची

जुनून उस एहसास का नाम है जिसकी परिभाषाएं रोज नीत-नये तरीके से गढ़ी जा रही हैं और ऐसे ही एक नयी परिभाषा से आज हम आपका साक्षात्कार कराने जाने जा रहे हैं। तीरंदाजी सीखने के जुनून में करोड़पति होटल व्यवसायी की 15 वर्षीय बेटी आयुषी कादियान उर्फ गुड़िया सोनीपत से सिल्ली (वाया बैंकाॅक) पहुंच गयी। देश का प्रतिनिधित्व करने के अपने सपने को पूरे करने के लिए रोजाना बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी के मैदान में घंटों पसीना बहा रही हैं। स्कूली स्तर पर इंडियन राउंड की स्वर्ण पदक विजेता रही आयुषी अभी रिकर्व स्पर्धा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और प्रशिक्षक प्रकाश राम के अनुसार पिछले दो-तीन माह में प्रदर्शन में काफी सुधार देखने का मिल रहा है। आयुषी सारी अत्याधुनिक सुविधाओं को छोड़ सिल्ली स्थित राज्य सरकार के आवासीय क्रीड़ा सेंटर के प्रशिक्षुओं के साथ रहकर तीरंदाजी की बारिकियों को सीख रही हैं। अकादमी में आयुषी सबसे मिलजुल कर रहती है लेकिन उसकी सबसे ज्यादा निकटता अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज मधुमिता और सिंपी से है।

सोनीपत टू सिल्ली वाया बैंकाॅक

बैंकाॅक में आयोजित प्रिंसेस कप तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान आयुषी और उनके पिता देवेन्द्र कादियान बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी के आर्चरों के प्रदर्शन, व्यवहार, लगन और सादगी से प्रभावित हुए और अकादमी की अध्यक्षा नेहा महतो से संपर्क साधा। इसके बाद आयुषी अपने माता-पिता के साथ सिल्ली पहुंची और अकादमी का जायजा लेने के बाद वापस चली गयी। एक पखवाड़े बाद आयुषी बोरिया-बिस्तर समेटे सिल्ली पहुंच गयी और पिछले लगभग तीन माह से रिकर्व स्पर्धा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

अतिथि देवो भवः 

बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी के प्रशिक्षुओं व प्रशिक्षकों ने आयुषी का खुले दिल से स्वागत किया जिस कारण सुविधासंपन्न जिंदगी जीने और अलग फूड हैबिट होने के बावजूद आयुषी को गत दो-तीन माह में यहां कोई दिक्कत नहीं हुई। अब आयुषी सिल्ली की आबोहवा में इस कदर घुलमिल गयी हैं कि दीपावली की छुट्टियों में रोहतक में उसका मन नहीं लग रहा वो जल्द से जल्द सिल्ली वापस लौटना चाहती है। अकादमी की ओर से आयुषी के रहने और खाने की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। आयुषी के मामले में अकादमी से जुड़े सभी प्रशिक्षुओं, प्रशिक्षकों और प्रशासकों ने अतिथि देवो भवः की अवधारणा को पूर्णतः जमीन पर उतार कर दिखा दिया है।

ट्यूशन से हो रही पढ़ाई

आयुषी रोहतक के सीजी इंटरनेशनल स्कूल में नौंवी क्लास की छात्रा हैं और तीरंदाजी के प्रशिक्षण के लिए वे सिल्ली में हैं। ऐसे में पढ़ाई का नुकसान ना हो इसलिए विशेष तौर पर आयुषी के लिए एक ट्यूटर अकादमी पहुंचते हैं। अभी ट्यूटर सप्ताह में तीन दिन ही पढ़ा पा रहे हैं ऐसे में छह दिन पढ़ानेवाले ट्यूटर की खोज जारी है जो छुट्टियों के बाद अपनी सेवाएं दें।

बेटी की खुशी में हमारी खुशी : देवेन्द्र कादियान

sportsjharkhand.com से बातचीत करते हुए आयुषी के पिता देवेन्द्र कादियान ने बताया कि बैंकाॅक में अकादमी के प्रशिक्षुओं से मिलकर जो पाॅजिटिव एनर्जी हमें मिली थी, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसके बाद जब हम पहली बार सिल्ली पहुंचे तो हमें आशंका थी कि हमारी बेटी यहां कैसे रह पाएगी लेकिन आयुषी तैयार थी और बेटी के तीरंदाजी के प्रति जुनून को देखते हुए हमने हामी भर दी। अब जब भी छुट्टियों में गुड़िया (आयुषी) आती है तो उसकी मुस्कुराहट सब कुछ बयां कर देती है। बेटी की खुशी में ही हमारी खुशी है। अगले साल हम अपने भांजे को भी अकादमी में डालेंगे।

जुनूनी खिलाड़ियों का खुले दिल से स्वागत : सुदेश महतो

बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी के संरक्षक सुदेश महतो ने sportsjharkhand.com को बताया कि आयुषी के पिता ने बैंकाॅक में हमसे संपर्क साधा था और आयुषी के जुनून को देखते हुए हमने हामी भरी थी। लेकिन परिवेश के अंतर को देखते हुए हमने उन्हें सिल्ली में मौजूद सुविधाओं का जायजा लेने का आग्रह किया था। वे सिल्ली पहुंचे और व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। आयुषी का तीरंदाजी के प्रति जुनून और लगन का असर उसके प्रदर्शन मंे भी देखने को मिल रहा है। ऐसे खिलाड़ियों के लिए अकादमी के द्वार हमेशा खुले हुए हैं।


अकादमी में आने के बाद आयुषी के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है, उसमें एक सफल तीरंदाज बनने की सभी खूबियां मौजूद हैं।

प्रकाश राम, प्रशिक्षक, बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी सिल्ली

Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
वेटरन अंतरराष्ट्रीय एथलिट विश्वासी टोपनो का निधन

वेटरन अंतरराष्ट्रीय एथलिट विश्वासी टोपनो का निधन

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In