sportsjharkhand.com टीम
रांची
भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय रग्बी 7s प्रतियोगिता में झारखण्ड की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन रविवार को झारखण्ड की बालिका टीम ने दिल्ली को 10-5 से पराजित कर कांस्य पदक जीता। झारखण्ड के तरफ़ से दोनो स्कोर रजनी तिर्कि ने किया। झारखण्ड बालिका टीम में दिव्या हेम्ब्रम, आभा होरो, रजनी तिर्कि, सोमबरी सोय, गिरिबाला, जितमनी, जयंती कुमारी, पुष्पा एवं गंगामुनि शामिल थी।







