sportsjharkhand.com टीम
रांची
शिलांग के असम राइफल्स हेड क्वार्टर में आयोजित 26वें सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत एवम 9 कांस्य पदक जीतकर चैंपियनशिप में छठा स्थान प्राप्त किया। सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने ओवरऑल खिताब जीता। झारखंड की ओर से तारा कुमारी एवं शिवराम शेट्टी ने स्वर्ण जबकि श्रेया कुमारी ने रजत पदक जीता जबकि सुनीता गाड़ी व बिनू मुंडा 2-2 और गीता खलखो, ज्योति कुमारी, कृष्णा कच्छप और चंदन कुमार ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर झारखंड वुशु संघ के।पदाधिकारियों समेत कई खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।






